Monday, August 28, 2017

KALYUG KE DOHE

साईं इतना दीजिये, स्विस बैंक भर जाए ,
औरन को  चले, दस पीढ़ी तर जाये।

पैसा आवत जात है, पैसा सब कुछ जान ,
पैसे से इज़्ज़त, मिले पैसा है बलवान।

जितना तू खा सके, खा ले भैया राम ,
पांच साल के बाद फिर, मौका मिले ना काम।

नेता तो ऐसा भया, करे ना कोई काम ,
घर बैठे सब कुछ मिले, भजे ना फिर भी राम।

नेता हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर
जनता को रोटी न मिले,  खुद खाये अँगूर।

रहिमन पानी राखिये, बादल न बरसाए ,
पानी तो मिल रहा नहीं, कोई कैसे नहाये।

ऐसी वाणी बोलिये, जो सबके मन को भाये ,
बुरा बोलिये तो अंग्रेजी में, कोई उसको समझ न पाए।

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोय ,
पत्नी को जो देखा घर में, उससे बुरा ना कोय। 

Tuesday, August 22, 2017

TAMIL LANGUAGE,IT'S PRONUNCIATION AND HINDI

तमिल भाषा , विश्व  सबसे प्राचीन भाषा है जो कि करीब 2000 साल पुरानी है और तमिल  से ही संस्कृत भाषा का उदय हुआ। तमिल में 12 स्वर और 18 व्यंजन है ,ये सब मिलकर 216 यौगिक अक्षर हैं। कुछ खास अक्षरों को मिलकर कुल 247 अक्षर होते हैं तमिल में। तो अब आप अंदाजा लगा  हैं की ये भाषा सीखना कितना मुश्किल काम है किसी उत्तर भारतीय के लिए लेकिन नामुमकिन नहीं।
आइये आज मैं आपको  मेरे साथ हुए कुछ अनुभव बताता हूँ।

जब मैं तमिलनाडु आया तो मैं यहाँ के भाषा से अनभिज्ञ था , और मुझे तमिल शब्दों  अर्थ पता नहीं थे।
 कुछ शब्दों का उच्चारण हिंदी के शब्दों  से मिलते जुलते हैं और इस चक्कर में अर्थ का अनर्थ हो जाता था , सामने वाला कुछ और कहना चाहता था और मैं कुछ और समझ लेता था।
एक बार मैं एक लड़की , सहपाठिनी से वार्तालाप कर रहा था।  मैंने कुछ कहा और उसने जवाब में कहा - "चुम्मा "!!!!
मैं चौंक गया कि ये कहना क्या चाहती है। मैंने पूछा -what did you say ?, उसने फिर कहा -"चुम्मा".....
उसने कई बार चुम्मा शब्द का इस्तेमाल किया। इससे पहले कि मैं कुछ react करूँ , मैंने अपने साथ बैठे मित्र से पूछा कि वो कहना क्या चाह रही है।
मित्र ने कहा ''chumma '' means ''simply '' . ''chumma ''(actual  word is summa ) is a Tamil word which means ''simply''.
तब जाके माजरा समझ आया की आखिर वो कहना क्या चाहती थी।  खामखा मैं गलत समझ बैठा था और मन में गलत अरमान जगा बैठा था........
उसके बाद मैंने उससे पूछा कि  क्या उसे इस शब्द का मतलब हिंदी में पता है और उसने ना में जवाब दिया।
फिर मैंने उसे उसका मतलब हिंदी में बताया कि ''चुम्मा '' means ''kiss '' in  Hindi. 
और उसके बाद उसने कभी मेरे सामने चुम्मा शब्द का use नहीं किया लेकिन मैं उसे बहुत दिनों तक परेशान करता रहा कि
''जुम्मा ,चुम्मा दे दे , जुम्मा चुम्मा दे दे  चुम्मा!!!!!!!!!!!!
और बदले में वो मुझे तमिल में गालियां देती थी। 

MODERN MEANINGS OF OLD PHRASE

ये घटना उस समय की है जब मैं बचपन में अपने पापा और बहनों के साथ  किसी मेले में घूमने गया था , वहां एक पंडाल में किसी स्वामीजी का प्रवचन चल रहा था।  लोगों का मूड थोड़ा फ्रेश करने के लिए स्वामीजी थोड़ा मजाकिया मिजाज में आ गए और उन्होंने हिंदी मुहावरों के आधुनिक अर्थ बताया  मैं आप लोगों से शेयर करना चाहता हूँ। 
१. आ बैल मुझे मार -पत्नी से पंगा लेना 
२. दीवार से सिर फोड़ना -पत्नी को कुछ समझाना 
३. चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात -पत्नी का मायके से वापस आना 
४. आत्महत्या के लिए उकसाना -दोस्तों को शादी की राय देना 
५. दुश्मनी निभाना -दोस्तों की शादी करवाना 
६. खुद का स्वार्थ देखना -शादी न करना 
७. ओखली में सर देना -शादी के लिए हाँ करना 
८. दो पाटों में पिसना -दूसरी शादी करना 
९. खुद को लुटते हुए देखना -पत्नी को पर्स से पैसे निकलते देखना 
१०. पैरों टेल जमीन खिसकना -पत्नी का अचानक साक्षात् सामने आना 
११. सिर मुंडाते ही ओले पड़ना -परीक्षा में फेल होते ही शादी हो जाना 

जितना मुझे याद आया मैंने लिख दिया , अगर आपको भी कुछ ऐसा व्यंग मिले तो जरूर शेयर करें और कमेंट करें। 
धन्यवाद 

Sunday, August 20, 2017

Zindagi Kuch Tham Si Gayi hai....

कल तक हवा की तरह बाह रहा था इस दुनिया में,
आज ज़िन्दगी कुछ थम सी गयी है।

 कल तक चेहरे में लग ही चमक थी ,
आज ये आँखें कुछ नम सी है।

तुम्हारी ख़ुशी के लिए तुम्हें भूल जाना चाहता हूँ,
पर ये रूह तुमसे जुदा  होने नहीं देती।
तुम्हें जताये बिना तुम्हें प्यार करना चाहता हूँ,
पर ये जालिम दुनिया ये खता होने नहीं देती।

कल तक हम एक-दूसरे में डूबे हुए थे,
आज ये बातें कुछ वहम  सी हैं।

जब भी मैं तुमसे मिलता हूँ , जब भी आँखें टकराती है,
साँसें मेरी थम जाती है, मैं तुम में खो सा जाता हूँ।
कहना तो रहता है सब कुछ, करने को तुमसे बातें भी,
पर लफ्ज मेरे रुक जाते हैं, मैं दिल में रो-सा जाता हूँ।

दिल को घायल कर जाता है , तुम्हारे नजरअंदाज करने का तरीका ,
ये अंदाज-ए -नजरअंदाज, आज मेरे दिल पे जख्म सी है।

-विवेक 

Thursday, August 17, 2017

Kaise Kahoon Main Tumhein

बढ़ चुकी है दूरियां इस कदर तेरे मेरे दरमियान ,
कैसे कहूँ मैं तुम्हें, कि  अब तुम्हें कुछ कहने की भी हिम्मत नहीं है मुझमें।
मिटा देना  चाहता हूँ मैं यह फासले ताउम्र के लिए,
कैसे कहूँ मैं तुम्हें, कि  अब तुम्हें कुछ कहने की भी  हिम्मत नहीं है मुझमें।

आज फिर दिन की शरुआत तुम्हारे नाम से हुई ,
आज फिर खुदा से गुफ्तगू तुम्हारे नाम की हुई ,
आज फिर तुम्हारे लिए अपने कपडे अस्तर किये ,
आज फिर तुम्हें देखने की चाह दिल में घर किये ,
भूल के सारा लिहाज, आज कह ही देना चाहता था तुम्हें कि
कैसे कहूँ  मैं तुम्हे, कि अब तुम्हें कुछ कहने की भी हिम्मत नहीं है मुझमें।

ये आँखें आज फिर तरस रही थी तुम्हारे दीदार को,
ये मन फिर मचल रहा था मिलने अपने यार को,
पथरा सी गयी थी नजरें, तुम्हे ढूंढते-ढूंढते,
ये 'दिल ' फिर तड़प रहा था, पाने अपने 'प्यार' को,
तुम्हारी आँखों में आँखें डाल के, ये नजर-ए -ऐतबार करना चाहता था,
 कि
कैसे कहूँ मैं तुम्हें, कि अब तुम्हें कुछ कहने की भी हिम्मत नहीं है मुझमें।

दिन ढल रहा था और अरमान बिखर चुके थे,
तुमसे मिलने की हर आरज़ू मर चुकी थी,
एक हारे हुए मन के साथ लौट चला था मैं,
तुम्हें देख पाऊं यह ख्वाहिश, ख्वाहिश ही रह गयी थी,

कि किसी ने पुकारा मेरा नाम,
और मुझे फिर भी ध्यान आया तुम्हारा ही नाम ,
नजरें घुमाई तो आँखों में एक कसक थी,
तुम्हारी नजरें भी प्यासी थी मेरी एक झलक की,

वो पल रुक सा गया , वो पल थम सा गया
वो चाल थम सी गयी , वो दिल रुक सा गया
बस ये पल जीना चाहता था मैं,
बस तुम्हें ही देखते रहना चाहता था मैं ,

और फिर मिटाते हुए एक दूसरे की मृगतृष्णा,
टकरा गयी दोनों की आँखें एक दूसरे से,
और डूब  कर एक दूसरे की आँखों में ,
 मन की प्यास बुझाई एक दूसरे से,
मन के अंदर अल्फ़ाज़ों का तूफ़ान चल रहा था,
पर आज नजरें चुप थी ,  लफ्ज बंद था,


पता नहीं ये मेरा 'अहम्' है या 'स्वाभिमान'
कि
कैसे कहूँ मैं तुम्हें की अब  तुम्हें कुछ कहने की हिम्मत नहीं है मुझमें।

-विवेक 

ऐकला चलो-१ (सीधे मौत)

 When I was completely blank Filled with tons of uncertainty tank I chose this city for my survival And it gave me perception of revival  आय...