ये घटना उस समय की है जब मैं बचपन में अपने पापा और बहनों के साथ किसी मेले में घूमने गया था , वहां एक पंडाल में किसी स्वामीजी का प्रवचन चल रहा था। लोगों का मूड थोड़ा फ्रेश करने के लिए स्वामीजी थोड़ा मजाकिया मिजाज में आ गए और उन्होंने हिंदी मुहावरों के आधुनिक अर्थ बताया मैं आप लोगों से शेयर करना चाहता हूँ।
१. आ बैल मुझे मार -पत्नी से पंगा लेना
२. दीवार से सिर फोड़ना -पत्नी को कुछ समझाना
३. चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात -पत्नी का मायके से वापस आना
४. आत्महत्या के लिए उकसाना -दोस्तों को शादी की राय देना
५. दुश्मनी निभाना -दोस्तों की शादी करवाना
६. खुद का स्वार्थ देखना -शादी न करना
७. ओखली में सर देना -शादी के लिए हाँ करना
८. दो पाटों में पिसना -दूसरी शादी करना
९. खुद को लुटते हुए देखना -पत्नी को पर्स से पैसे निकलते देखना
१०. पैरों टेल जमीन खिसकना -पत्नी का अचानक साक्षात् सामने आना
११. सिर मुंडाते ही ओले पड़ना -परीक्षा में फेल होते ही शादी हो जाना
जितना मुझे याद आया मैंने लिख दिया , अगर आपको भी कुछ ऐसा व्यंग मिले तो जरूर शेयर करें और कमेंट करें।
धन्यवाद
No comments:
Post a Comment